📰 चिचोली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ेगा यादव समाज का महासैलाब, 4 सितंबर को भव्य आयोजन
रिपोर्टर रामसिंग यादव | चिचोली, बैतूल जन जन की आवाज
न्यूज़ 24
चिचोली। बैतूल जिले की तहसील चिचोली में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए यादव समाज के सदस्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं और रैली के माध्यम से माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार 4 सितंबर को चिचोली में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 25 से 30 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। भव्य रैली संत सिंगाजी महाराज मंडई घाट से प्रारंभ होकर बाजार चौक होते हुए आजाद ग्राउंड पहुंचेगी।
कार्यक्रम में वृंदावन, मथुरा सहित अन्य राज्यों से आने वाले कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
यादव समाज के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए निस्वार्थ भाव से गांव-गांव मेहनत की जा रही है। इस दौरान “जय यादव, जय माधव” के नारों से वातावरण गूंज रहा है। आयोजकों ने अन्य समाज के लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम में बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, खंडवा, इंदौर, उज्जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजजनों के पहुंचने की उम्मीद है। समाजसेवी बंधुओं से अपील की गई है कि 4 सितंबर को चिचोली पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें